ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुरशहीदों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं

शहीदों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं

केंद्रीय विद्यालय नंबर दो में सर्जिकल स्ट्राइक दिवस की दूसरी वर्षगांठ मनाई गई। कार्यक्रम में बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीत और कविताएं पेश की। वहीं सैनिकों के लिए ग्रीटिंग बनाए। प्रश्नोत्तरी के...

शहीदों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं
हिन्दुस्तान टीम,शाहजहांपुरMon, 01 Oct 2018 01:06 AM
ऐप पर पढ़ें

केंद्रीय विद्यालय नंबर दो में सर्जिकल स्ट्राइक दिवस की दूसरी वर्षगांठ मनाई गई। कार्यक्रम में बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीत और कविताएं पेश की। वहीं सैनिकों के लिए ग्रीटिंग बनाए। प्रश्नोत्तरी के माध्यम से ज्ञानवर्धन भी किया।

कार्यक्रम में शाहजहांपुर की शहीदों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। अनुभव राणा ने शहीद रामप्रसाद बिस्मिल, शाहजेब ने अशफाक उल्ला खां, सागर चौहान ने ठाकुर रोशन सिंह और शायना ने भारतमाता की भूमिकाएं निभाईं।

समन्वयक विपिन कुमार मौर्य ने ओजस्वी स्वर में देखो वीर जवानों अपने खून पे ये इल्जाम न आए...गीत सुनाया। इससे पहले उप प्राचार्य राम प्यारे ने काकोरी कांड के शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। तत्पश्चात संगीत शिक्षिका रेनू शर्मा और प्रशिक्षिका प्रभा मौर्य के निर्देशन में बच्चों ने देशगान का गायन कर देशप्रेम को सस्वर रेखांकित किया।

विभावरी, गौसिया, पालक, शिवांगी, प्रियंका और प्रविष्टि ने सैनिकों के जज्बे के लिए उनके प्रति अपना आभार जताया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें