ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुरघंटाघर का सौंदर्यीकरण पूरा, बजने लगा घंटा

घंटाघर का सौंदर्यीकरण पूरा, बजने लगा घंटा

लंबे समय से जीर्ण-शीर्ण हालत में रहे घंटाघर का सौंदर्यीकरण करा दिया गया। उसका कायाकल्प गेरुआ पत्थर से कराया गया। घड़ी भी सही करा दी गई। जिससे कई साल के बाद घंटा भी बजने लगा...

घंटाघर का सौंदर्यीकरण पूरा, बजने लगा घंटा
हिन्दुस्तान टीम,शाहजहांपुरSun, 23 Dec 2018 12:52 PM
ऐप पर पढ़ें

लंबे समय से जीर्ण-शीर्ण हालत में रहे घंटाघर का सौंदर्यीकरण करा दिया गया। उसका कायाकल्प गेरुआ पत्थर से कराया गया। घड़ी भी सही करा दी गई। जिससे कई साल के बाद घंटा भी बजने लगा है।

शहर के बीच में घंटाघर बना था। यह काफी जीर्ण-शीर्ण हालत में था। सत्ता परिवर्तन के बाद नगर निगम ने घंटाघर के सौंदर्यीकरण का काम शुरू कराया था। उसका पूरा कायाकल्प करा दिया। गेरुए पत्थर ने घंटाघर की सुन्दरता को चार चांद लगा दिए हैं। कई साल से खराब पड़ी घड़ी भी सही हो गई। अब इसमें घंटा भी बजने लगा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें