धार्मिक टिप्पणी करने वाले किशोर को दबोचा, स्थिति समान्य

शहर के हददफ क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता से बवाल होने से बच गया था। होली पर रंग के दौरान एक किशोर ने धार्मिक स्थल पर कुछ लिख दिया। रंग खत्म होने के...

Newswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुरWed, 27 March 2024 06:30 PM
share Share

शहर के हददफ क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता से बवाल होने से बच गया था। होली पर रंग के दौरान एक किशोर ने धार्मिक स्थल पर कुछ लिख दिया। रंग खत्म होने के बाद दूसरे समुदाय के लोगों ने उसे देख नाराजगी जताई थी। भीड़ एकत्रित होने पर दोनों समुदायों की भीड़ लगने लगी थी। जानकारी होते की बड़ी संख्या में पुलिस बल ने पहुंच हालात को समान्य किया था। तनाव की स्थिति को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस के साथ अर्ध सैनिक बल को भी लगा दिया गया था। बुधवार को सदर बाजार पुलिस ने टिप्पणी लिखने वाले को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वहां की स्थिति अब समान्य है। फिर भी सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस तैनात है। गलियों में भ्रमण कर शांति व्यवस्था बनाएं रखने की अपील की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें