ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुरआर्मी की तैयारी कर रहे किशोर की दौड़ते समय मौत

आर्मी की तैयारी कर रहे किशोर की दौड़ते समय मौत

रोजा के एक गरीब परिवार पर सोमवार सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। माता-पिता का सहारा बनने के लिए आर्मी की तैयारी कर रहे एक किशोर की दौड़ लगाते समय ह्रदय...

आर्मी की तैयारी कर रहे किशोर की दौड़ते समय मौत
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,शाहजहांपुरTue, 01 Nov 2022 02:20 AM
ऐप पर पढ़ें

रोजा, संवाददाता।

रोजा के एक गरीब परिवार पर सोमवार सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। माता-पिता का सहारा बनने के लिए आर्मी की तैयारी कर रहे एक किशोर की दौड़ लगाते समय ह्रदय गति रुकने से मौत हो गई। जवान बेटे की मौत से पिता बेसुध हो गया। कालोनी वासियों की भी आंखें नम हो गईं।

बता दें कि मठिया कालोनी निवासी मूंगालाल कश्यप का छोटा बेटे वेदपाल कश्यप की उम्र लगभग 16 वर्ष की थी। वह आर्मी तैयारी कर रहा था। रोज सुबह अपने दोस्तों संग दौड़ लगाता था। सोमवार सुबह भी वह अपने दोस्तों के साथ दौड़ लगाने के रोजा की बड़ी फील्ड में गया था। दौड़ते समय अचानक वह गिर गया। दोस्तों ने परिवार को सूचना दी, एम्बुलेंस बुलाई, उसे जिला अस्पताल ले गए। वहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मूंगालाल जब शव लेकर घर आए तो कालोनी वासी गमगीन हो गए। लोगों ने मूंगालाल को दिलासा दिया, लेकिन उनकी हालत को देख एक कोने में जाकर खूब रोए।

बड़ा भाई व मां दिल्ली में करते हैं मेहनत-मजदूरी

मृतक वेदपाल का बड़ा भाई गोपाल और उसकी छोटी बहन राधा है। वह दिल्ली में अपनी मां रामा के साथ रहते हैं। वहीं मेहनत मजदूरी करते है। यहां पर वेदपाल पिता के साथ रहकर पढ़ाई और आर्मी की तैयारी कर रहा था।

हाईस्कूल का छात्र था वेदपाल

वेदपाल नगर के ही एक स्कूल में पढ़ाई कर रहा था। इस बार वह हाईस्कूल का पेपर देने की तैयारी कर रहा था। वह अपने पिता के साथ रहता था।

बेटे की मौत की खबर सुन दिल्ली से चल दी मां

बेटे की मौत खबर सुनकर उसकी मां रामा, भाई गोपाल और बहन राधा दिल्ली से चल दी हैं। ये जानकारी मृतक के परिवार के लोगों ने दी।

सावधानी बरतें, जिंदगी सेफ करें

ठंड में दिल के मरीजों का ध्यान रखें। ठंड में ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। फालिज लगने का भी डर लगा रहता है, इसलिए ठंड से बचे। सीने के हल्के दर्द को गंभीरता से लें। तुरंत डाक्टर के पास पहुंचे। कम उम्र में भी लोगों को दिल की बीमारी हो रही है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें