ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुररामगंगा नदी में आई बाढ़ में बह गया किशोर

रामगंगा नदी में आई बाढ़ में बह गया किशोर

रामगंगा नदी में आई बाढ़ के पानी में तीन लोग बह गए। दो लोग बच कर किनारे आ गए, लेकिन एक किशोर बहता चला...

रामगंगा नदी में आई बाढ़ में बह गया किशोर
हिन्दुस्तान टीम,शाहजहांपुरSun, 24 Oct 2021 03:12 AM
ऐप पर पढ़ें

रामगंगा नदी में आई बाढ़ के पानी में तीन लोग बह गए। दो लोग बच कर किनारे आ गए, लेकिन एक किशोर बहता चला गया। गोताखारों ने किशोर की काफी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।

जिले के मदनापुर ब्लाक के गढ़ियारंगीन क्षेत्र के निजामपुर नगरिया गांव निवासी रामाधार कश्यप के बेटे अनुज की उम्र तकरीबन 16 साल है। शनिवार शाम चार बजे अनुज दो साथियों संग रामगंगा नदी किनारे गया था। नदी में बाढ़ आई है। तीनों नदी के किनारे खड़े थे अचानक तीनो गिर गए और तीनों बाढ़ के पानी में बह गए। दो बाल-बाल बच गए। अनुज बह गया। साथी भागकर गांव पहुंचे और हादसे की जानकारी दी। इसके बाद सैकड़ों ग्रामीण रामगंगा नदी पर पहुंचे। गोताखोरों ने अनुज को तलाशने की कोशिश की। बहाव तेज होने से उसे तलाशने में गोताखोरों को दिक्कतें आईं। जानकारी होने पर पुलिस, लेखपाल व तहसीलदार मौके पर पहुंच गए और अपनी जांच पड़ताल की। डूबे किशोर के परिजनों का हाल बेहाल हो गया है। गढ़ियारंगीन के थाना प्रभारी सुंदरलाल ने बताया कि किशोर की तलाश जारी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें