किशोरी को अगवा करने घर में घुसे युवक को परिजनों नें दबोचा
पुवायां में 17 वर्षीय किशोरी का अपहरण करने के प्रयास में दो युवक घर में घुसे। परिवार ने एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। किशोरी की मां ने अपने पति पर पत्नी के साथ गलत संबंध रखने का आरोप लगाया। इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुवायां। सत्तरह वर्षीय किशोरी को अगवा करने के लिए घर में घुसे दो युवकों में से एक को परिजनों ने दबोच लिया जिसके बाद पीटते हुए पुलिस के हवाले कर दिया। इस मामले में परिजनों ने पांच लोगों के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की। घटना रविवार दोपहर थाना क्षेत्र के गांव की है। एक शादीशुदा युवक पर आशिकी का भूत सवार हो गया जिसके तक चलते की पत्नी से भी संबंध बिगड़ गए शनिवार पूरा दिन कोतवाली में पंचायत चलती रहे लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला, पत्नी बार-बार अपने पति पर गलत चाल चलन का आरोप लगाते हुए इसी 17 वर्षीय किशोरी से प्रेम प्रसंग का आरोप लगाते रही लेकिन किसी ने पत्नी की बात पर ध्यान नहीं दिया।
पत्नी के मायके जाने के बाद अगले दिन ही रविवार को आशिकी के चलते हैं पति अपने एक दोस्त के साथ अपनी नाबालिग प्रेमिका के घर में घुस गया और उसको साथ ले जाने का प्रयास करने लगा, शोर शराबा होने पर किशोरी के परिजन आ गए और उन्होंने साथी दोस्त को दबोच लिया जबकि मुख्य आरोपी सरेआम धमकी देता हुआ मौके से भाग गया। किशोरी के परिजनों ने पकड़े गए युवक को कोतवाली लाकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया साथ ही घर में घुसकर पुत्री से छेड़छाड़ करने और उसको अगवा करने का प्रयास करने का आरोप में पांच के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाल आरके रावत ने बताया कि मामले की जांच का रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


