गाली देने का विरोध करने पर किशोरी से मारपीट, मुकदमा
जैतीपुर के गांव बरी प्रसिद्धपुर में 15 वर्षीय किशोरी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोपियों में बिजेन्द्र, छेदा लाल और जुगेन्द्र शामिल हैं। पीड़िता को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है और मामले की जांच जारी है।

जैतीपुर। थाना गढ़िया रंगीन क्षेत्र के गांव बरी प्रसिद्धपुर में एक किशोरी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। सन्तोषा नें बताया शुक्रवार की शाम करीब 4 बजे वह घर पर नहीं थीं। इसी दौरान गांव के ही बिजेन्द्र ने उनके 8 वर्षीय पुत्र नितिन को कथित रूप से गाली-गलौज की। उनकी 15 वर्षीय पुत्री रचना ने विरोध किया तो आरोप है कि बिजेन्द्र, छेदा लाल तथा जुगेन्द्र ने उसके साथ मारपीट कर दी। पुलिस घायल किशोरी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतीपुर लेकर गई, जहां उसका चिकित्सीय परीक्षण कराया गया।
थाना प्रभारी हरकेश सिंह ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


