किशोर ने साथी को घर से बुलाकर मार दी गोली, गंभीर
Shahjahnpur News - एक किशोर ने अपने दोस्त को घर से बुलाकर गोली मार दी। घायल किशोर को गंभीर हालत में बरेली रेफर किया गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और कई लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटना के समय स्थानीय लोग थाने में इकट्ठा हो गए थे। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस सक्रिय है।

किशोर ने साथी किशोर को घर से बुलाकर गोली मार दी। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए बरेली भेज दिया गया। परिजनों के साथ तमाम लोग थाने पहुंच गए। त्योहार के मौके पर मामला दूसरे समुदाय से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने बेहद सक्रियता बरती। पुलिस टीम बेहद तत्परता से जांच पड़ताल में जुट गयी। घर पर दबिश देकर आरोपी किशोर की तलाश शुरू कर दी। कई लोगों को पूछताछ के लिए थाने ले आई। परिजनों के साथ थाने में एकत्र लोगों को समझा बुझाकर घरों को भेजा। घटना शनिवार दोपहर बाद की है। जानकारी के मुताबिक मोहल्ला बजरिया निवासी किशोर नैतिक 15 पुत्र सुरेंद्र को उसका दोस्त दोपहर बाद घर से बुलाकर लाया था।
आरोप है काकोरी शहीद गली के पास किसी जगह दोस्त ने सीने से सटाकर गोली मार दी। गोली लगने के बाद घायल किशोर दौड़ कर घर गया और परिजनों को बताया। परिजन उसे तत्काल एक निजी अस्पताल लेकर गये। चिकित्सक ने बिगड़ती हालत देखते हुए उसे बरेली रेफर कर दिया। घटना की खबर मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। आरोपी दूसरे समुदाय का होने के कारण पुलिस ने संवेदनशीलता बरतते हुए तेजी दिखाई। सीओ ज्योति यादव भी आ गयीं ।आरोपी बताए जा रहे किशोर के घर पुलिस ने दबिश दी। कई लोगों को पूछताछ के लिए थाने ले आई। कथित घटनास्थल के आसपास तमाम लोगों से घटना की बावत पूछताछ कर पुलिस टीम जानकारी एकत्र करने का प्रयास करती रही लेकिन घटना के बावत कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी। परिजनों का कहना है बेटे ने दोस्त द्वारा गोली मारने की जानकारी दी है। अलबत्ता घटनास्थल या गोली मारने की वजह किसी को पता नहीं है। चर्चाओं का बजार गर्म है। परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। पुलिस के मुताबिक घटना के बावत जांच पड़ताल कर जानकारी का प्रयास किया जा रहा है। अभी तहरीर नहीं मिली है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



