टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Feb 27, 2026 02:13 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share Share
Follow Us on

Shahjahnpur News - शाहजहांपुर में शिक्षकों ने टीईटी परीक्षा अनिवार्यता के खिलाफ प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा। टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले सैकड़ों शिक्षकों ने इसे उत्पीड़नात्मक बताया। कुछ शिक्षकों ने अनिवार्यता का समर्थन भी किया, जबकि अन्य ने इसे पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए अनुचित बताया।

 टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

शाहजहांपुर, संवाददाता। टीईटी परीक्षा अनिवार्यता के विरोध में गुरुवार को शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले सभी मान्यता प्राप्त शिक्षक संगठनों के आह्वान पर सैकड़ों शिक्षक खिरनीबाग रामलीला मैदान में एकत्र हुए और सभा कर आदेश को उत्पीड़नात्मक बताया। सभा को संबोधित करते हुए टीएफआई की राष्ट्रीय संगठन मंत्री अर्चना तिवारी ने कहा कि शिक्षक शासन द्वारा निर्धारित योग्यताओं के आधार पर चयनित हुए हैं। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2011 से टीईटी लागू हुआ, लेकिन बाद में नियमावली संशोधन कर पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर भी इसे अनिवार्य कर दिया गया।

उन्होंने संशोधन निरस्त करने की मांग उठाई। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री देवेश बाजपेई ने कहा कि नियुक्ति के समय प्रभावी नियम ही लागू होने चाहिए। संघटन मंत्री नितिन मिश्रा ने ज्ञापन में उल्लेख किया कि 27 जुलाई 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षक तत्कालीन नियमावली के तहत चयनित हुए थे। प्रदर्शन में रविंद्र पाल प्रजापति, डॉ. विनय गुप्ता, राजकुमार तिवारी, मंगरे लाल, विश्राम सिंह, अंकुर त्रिपाठी, यशपाल सिंह, नितिन मिश्रा, आदेश सिंह, विजय प्रताप सिंह, सरताज अली, नफीस खां, धनपाल सिंह, बृजेश कुमार वर्मा, सचिन अवस्थी, वारिस अली, राजकुमार सिंह, सीमा सिंह, सुषमा गुप्ता, शैली चौधरी, रुचि गुप्ता, गायत्री शुक्ला, रेखा रस्तोगी, नीतू अधिकारी, अनुराधा अग्रवाल और शैफाली सहित सैकड़ों शिक्षक मौजूद रहे। कुछ शिक्षकों ने अनिवार्यता को सही बताया टीईटी अनिवार्य को लेकर जहां शिक्षकों में विरोध है, वहीं दूसरी ओर कुछ शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय में खुशी जताते टीईटी अनिवार्य होने के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि सुप्रीम आदेश सभी को मानना चाहिए। टीईटी पास करना शिक्षकों के लिए बड़ी बात नहीं है। शिक्षकों को टेट पास से भागना नहीं चाहिए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।