वेतन बहाली विवाद में बाबू को धमकी, शिक्षकों पर मुकदमे की मांग

हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Follow us on Google News
share

शाहजहांपुर में वरिष्ठ सहायक प्रदीप कुमार गौतम ने दो शिक्षकों पर अभद्रता और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। दोनों शिक्षकों ने वेतन बहाली के संबंध में दबाव बनाया। इसके बाद सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया और धमकी दी गई। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

वेतन बहाली विवाद में बाबू को धमकी, शिक्षकों पर मुकदमे की मांग

शाहजहांपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में तैनात वरिष्ठ सहायक प्रदीप कुमार गौतम ने दो शिक्षकों पर अभद्रता, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए सदर बाजार थाने में तहरीर दी है। मामले को लेकर बीएसए कार्यालय के कर्मचारियों में नाराजगी बनी हुई है और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की जा रही है। तिलहर क्षेत्र के ग्राम धुरस नवदिया निवासी प्रदीप कुमार गौतम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एक जून को ददरौल ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय खिरिया उदय के शिक्षक राजकमल आर्य और कांट ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय चमारमदा के शिक्षक प्रदीप जायसवाल वेतन बहाली के संबंध में बीएसए कार्यालय पहुंचे थे। आरोप है कि दोनों शिक्षकों ने ऊंची आवाज में बात करते हुए वेतन बहाल करने का दबाव बनाया।

शिक्षकों द्वारा धमकी देना

प्रदीप कुमार गौतम के मुताबिक उन्होंने प्रार्थना पत्र को डाक में रिसीव कराने और नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की बात कही। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर प्रदीप जायसवाल धमकी देते हुए चले गए। इसके बाद दो जून को एक व्हाट्सएप ग्रुप में भ्रष्टाचार संबंधी टिप्पणी करते हुए उनके खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया और जूता मारने की धमकी दी गई।

सोशल मीडिया पर टिप्पणी और धमकी का ऑडियो वायरल

तहरीर में आरोप लगाया गया है कि राजकमल आर्य ने भी सोशल मीडिया पर मारपीट संबंधी टिप्पणी की और रात करीब साढ़े नौ बजे फोन कर धमकी दी। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों की हरकतों से वह और उनका परिवार असुरक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच कर कानूनी कार्रवाई और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। सदर थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हुई है। शिकायत की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रदीप कुमार गौतम ने किस पर आरोप लगाया है?
प्रदीप कुमार गौतम ने दो शिक्षकों पर अभद्रता, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।