संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, पुलिस ने जांच शुरू की

Newswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share

Shahjahnpur News - कांट, संवाददाता। क्षेत्र के गांव की एक महिला की संदिग्ध अवस्था मे मौत हो गई। उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। पति की ओर से मिली सूचना पर पुलिस ने श

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, पुलिस ने जांच शुरू की

कांट। क्षेत्र के गांव की एक महिला की संदिग्ध अवस्था मे मौत हो गई। उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। पति की ओर से मिली सूचना पर पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। सोमवार को इलाके के ग्राम धौरेरा निबासी जगदीश ने पुलिस को सूचना दी कि वह सुबह छह बजे अपने घर से गेहूं की फसल काटने के लिए खेत पर गया था। जब वापस आया तो देखा कि उसकी 30 बर्षीय पत्नी कुसुमा ने कमरे में पंखे के कुंडे में साड़ी से फंदा डालकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।

वहीं फारेंसिक टीम ने मौके पर साक्ष्य जुटाए। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार मौर्या ने बताया की महिला के शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।