शाहजहांपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में घायल ई-रिक्शा चालक की इलाज के दौरान मौत
Shahjahnpur News - शाहजहांपुर में ई-रिक्शा चालक मनोज संदिग्ध परिस्थितियों में घायल होकर अपने परिजनों को मिला। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों का आरोप है कि मनोज के शरीर पर चोट के निशान हैं और उसने फोन पर बताया कि कुछ लोग उसकी पिटाई कर रहे थे।

शाहजहांपुर। थाना रामचंद्र मिशन से लगभग तीन सौ मीटर दूर आलू भुनने की दुकान पर संदिग्ध परिस्थितियों में ई- रिक्शा चालक घायल अवस्था में परिजनों को मिला। परिजन घायल मनोज को जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। परिजन मनोज के शव को लेकर मोहल्ला मघई टोला चले गए। परिजनों का आरोप है कि मनोज के शरीर पर कमर के पास चोट के बड़े निशान है। जब मनोज देर तक घर नहीं पहुंचा तो पत्नी ललिता का फोन मनोज के पास आया। मनोज ने लड़खड़ाती आवाज में बताया कि कुछ लोग मारपीट कर रहे हैं। जिसके चलते मामला संदिग्ध प्रतीत होता है।
घटना की तहरीर थाने में दे दी गई।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




