मौसम बदलते ही ईएनटी ओपीडी में उमड़ी भीड़, कान रोगी बढ़े
Shahjahnpur News - टैग: मेडिकल कॉलेजफोटो 34:: मेडिकल कालेज की ओपीडी में मरीजों को देखती चिकित्सक।शाहजहांपुर, संवाददाता। मौसम में बदलाव और हल्की बारिश के बाद मेडिकल कॉले

शाहजहांपुर। मौसम में बदलाव और हल्की बारिश के बाद मेडिकल कॉलेज में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ गई है। सोमवार को ईएनटी ओपीडी में कान संबंधी रोगियों की रिकॉर्ड संख्या दर्ज की गई। पर्चा काउंटर से लेकर डॉक्टर को दिखाने तक लंबी कतारें लगी रहीं, जिससे मरीजों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। अस्पताल पहुंचने वाले अधिकांश मरीज कान में दर्द, खुजली, पानी आने और सुनने में कमी की शिकायत लेकर आए। कई मरीजों के कान बह रहे थे, जबकि कुछ में गंदगी जमा होने के कारण सुनने में दिक्कत हो रही थी। चिकित्सकों ने जांच के बाद मरीजों को उपचार के साथ आवश्यक सावधानियां भी बताईं।
ईएनटी विभाग की एचओडी डॉ. पूनम ओमर के अनुसार बारिश के मौसम में नमी बढ़ने से फंगल और बैक्टीरियल संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। कान में पानी जाने, गंदगी जमा रहने और लगातार ईयरफोन के उपयोग से समस्या बढ़ सकती है। उन्होंने लोगों को कान में तेल या नुकीली वस्तु न डालने और नहाते समय सावधानी बरतने की सलाह दी। उधर, बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अस्पताल में अतिरिक्त गार्ड तैनात किए गए। सुरक्षा कर्मियों ने व्यवस्था संभालते हुए मरीजों को लाइन में लगवाकर उपचार दिलाया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


