महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर रेड क्रॉस से मांगा सहयोग
Newswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
शाहजहांपुर के जिला प्रोबेशन अधिकारी गौरव मिश्रा ने वन स्टॉप सेंटर नवादा इंदेपुर में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी से सहयोग मांगा। सेंटर में हिंसा पीड़ित महिलाओं को आश्रय और चाइल्ड हेल्पलाइन जैसी सेवाएं दी जाती हैं। डॉ. विजय जौहरी ने सहयोग का आश्वासन दिया।

शाहजहांपुर। जिला प्रोबेशन अधिकारी गौरव मिश्रा ने वन स्टॉप सेंटर नवादा इंदेपुर में महिलाओं, बच्चों और आमजन की सुरक्षा व सहायता के लिए इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी से सहयोग मांगा। उन्होंने रेड क्रॉस सचिव डॉ. विजय जौहरी को बताया कि सेंटर में हिंसा पीड़ित महिलाओं को पांच दिन तक आश्रय दिया जाता है और यहां चाइल्ड हेल्पलाइन, हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वूमेन व जिला बाल सुरक्षा इकाई संचालित हैं। डॉ. विजय जौहरी ने हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान मुरारी दीक्षित, प्रदीप कुमार समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


