Hindi NewsUttar-pradesh NewsShahjahnpur NewsSunny Sunday Brings Relief After Cold Snap Temperatures Recorded 20 8 C
दूसरे दिन तेज धूप में घरों से निकले लोग, निपटाए कार्य

दूसरे दिन तेज धूप में घरों से निकले लोग, निपटाए कार्य

संक्षेप:

Shahjahnpur News - कड़ाके की ठंड के बाद रविवार को तेज धूप निकली, जिससे लोगों को राहत मिली। बाजारों में भीड़ देखी गई, खासकर कपड़ों और जूतों की दुकानों पर। अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 8.8 डिग्री रहा। किसानों ने फसलों की देखभाल की। मौसम विभाग ने सोमवार को भी इसी तरह के मौसम की संभावना जताई।

Jan 12, 2026 02:21 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share Share
Follow Us on

कड़ाके की ठंड के बाद दूसरे दिन रविवार को भी दिन में तेज धूप निकली, जिससे लोगों को कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन हवा की रफ्तार तेज होने के कारण ठंड का असर बना रहा। सुबह से ही धूप खिलने पर लोगों ने घरों से बाहर निकलकर अपने रोजमर्रा के काम निपटाए। मौसम खुलने के साथ ही सुस्त पड़े बाजारों में भी रौनक लौट आई। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दिन में धूप के बावजूद पछुआ हवा चलने से ठंड का अहसास बना रहा। धूप निकलने का सबसे अधिक असर बाजारों में देखने को मिला। सदर बाजार में दिनभर भीड़ रही, जहां महिलाओं ने जरूरत के सामान की खरीदारी की। चौक क्षेत्र में भी कपड़ों की दुकानों पर ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ नजर आई। इसके अलावा जूते-चप्पल की दुकानों पर भी खरीदारी करने वालों की संख्या बढ़ी। बाजारों में चहल-पहल से दुकानदारों के चेहरे खिले नजर आए। ग्रामीण क्षेत्रों में भी धूप निकलने से किसानों ने राहत की सांस ली। किसानों ने खेतों में पहुंचकर फसलों की देखभाल की और दवाइयों का छिड़काव किया। गन्ना शोध संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि पछुआ हवा 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी, जिससे तापमान में गिरावट का असर बना रहा। उन्होंने बताया कि सोमवार को भी मौसम लगभग इसी तरह रहने की संभावना है।