ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुरअगले महीने से शुरू हो जाएगा चीनी मिलों का संचालन

अगले महीने से शुरू हो जाएगा चीनी मिलों का संचालन

गन्ना किसानों की दिवाली इस बार मीठी होने की संभावना है। शासन ने चीनी मिलों को शुरू करने के निर्देश दे दिए हैं। जिसके बाद शाहजहांपुर की चीनी मिलों की संभावित तारीख भी तय कर ली गई है। कुछ चीनी मिले...

अगले महीने से शुरू हो जाएगा चीनी मिलों का संचालन
हिन्दुस्तान टीम,शाहजहांपुरThu, 25 Oct 2018 01:07 PM
ऐप पर पढ़ें

गन्ना किसानों की दिवाली इस बार मीठी होने की संभावना है। शासन ने चीनी मिलों को शुरू करने के निर्देश दे दिए हैं। जिसके बाद शाहजहांपुर की चीनी मिलों की संभावित तारीख भी तय कर ली गई है। कुछ चीनी मिले अगले महीने की शुरूआत में ही और बाकी अगले सप्ताह तक संचालित हो सकती हैं।

जिले की चीनी मिलों को जल्दी शुरू कराने की तैयारियां बहुत पहले से शुरू हो गई थी। जिससे शरदकालीन गन्ने की पेराई समय से पूरी की जा सके। पिछले साल नवंबर महीने की शुरूआत में ही चीनी मिलों का संचालन शुरू हो गया था। लेकिन इस बार महीने के मध्य में संचालन की संभावना है। जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके साथ ही चीनी मिलों के औसत क्षेत्रफल में गन्ना उत्पादन में इस बार और बढ़ोतरी होने का अनुमान है।

---

इस बार चीनी मिलों के संचालन की प्रस्तावित तारीख

निगोही चीनी मिल की पेराई क्षमता 9000 है। मिल का पिछले पेराई सत्र में संचालन छह नवंबर से शुरू हुआ था। इस साल नौ नवंबर से संचालन होने की उम्मीद है। इसी तरह मकसूदापुर चीनी मिल की पेराई क्षमता 7000, पिछले पेराई सत्र में संचालन छह नवंबर, इस बार मिल संचालन की अनुमानित तारीख एक नवंबर है। रोजा चीनी मिल की पेराई क्षमता 5300 है। पिछली बार मिल का संचालन छह नवंबर से हो गया था, लेकिन इस चार दिन बाद 10 नवंबर से शुरू हो सकती है। तिलहर चीनी मिल पेराई क्षमता 2500, पिछले पेराई सत्र में संचालन 14 नंवबर को हुआ, जबकि इस साल 10 नवंबर से शुरू होने की संभावना है। इनके अलावा पुवायां चीनी मिल की क्षमता 2125 है। जिसके संचालन की संभावना 10 नवंबर से है, जो पिछले पेराई सत्र में 11 नवंबर से शुरू हो गई थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें