Shahjahnpur News: चीनी मिल में कृषक भवन एवं एथनॉल प्लांट समेत कई प्रस्ताव पास
Shahjahnpur News: तिलहर में चीनी मिल की बोर्ड बैठक उपसभापति दोदराम कुशवाह की अध्यक्षता में हुई। इसमें किसानों के लिए प्रतीक्षालय और कृषक भवन निर्माण, एथनॉल प्लांट लगाने, मिल का विस्तार और वित्तीय अनियमितताओं की जांच का प्रस्ताव पारित हुआ। संचालकों ने मिल भवनों के पुनःनिर्माण और गन्ना खरीद के मुद्दों पर भी चर्चा की।

Shahjahnpur News: तिलहर। चीनी मिल की बोर्ड बैठक उपसभापति दोदराम कुशवाह की अध्यक्षता में हुई। किसानों के लिए प्रतीक्षालय बनवाए जाने, एथनॉल प्लांट लगाने, मिल का विस्तारीकरण करने एवं पूर्व जीएम के द्वारा की गई वित्तीय अनियमितताओं की शासन स्तर से जांच कराए जाने का प्रस्ताव सर्व समिति से पास हुआ। मंगलवार को जीएम डॉ सुभाष यादव व सीसीओ लाल चंद्र उपाध्याय ने बोर्ड बैठक संचालकों का स्वागत किया। संचालक धर्मवीर गंगवार ने कहा कि चीनी मिल शुरू होने से पहले ही किसानों के लिए बनाए गए रैन बसेरा को ठीक कराया जाए। इसके साथी किसानों के बैठने के लिए कृषक भवन का निर्माण कराया जाए।
संचालक चंद्रभान सिंह अन्ना ने कहा कि बाढ़ के कारण मिट्टी लगे गन्ना को चीनी मिल के द्वारा तत्काल लिया जाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास को लेकर मिल का विस्तारीकरण किया जाए।नेता संजय पाठक ने चीनी मिल के जर्जर हो चुके भवनों का पुनःनिर्माण का प्रस्ताव रखा। चीनी मिल संघ लखनऊ के संचालक सुरेश पाल सिंह ने कहा कि जो भी प्रस्ताव रखे गए हैं उसको पूरा कराने के लिए शासन स्तर पर प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान चीफ इंजीनियर महेंद्र यादव, संचालक धर्मवीर गंगवार, कौशल सिंह, आशीष शर्मा, राजेंद्र यादव, विपिन गंगवार, प्रेमपाल सिंह, सर्वेश कुशवाहा, आशीष अवस्थी आदि मौजूद रहे।


