Shahjahnpur News: कमलेश यादव के निधन पर जताया शोक

हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Follow us on Google News
share

Shahjahnpur News: मिर्जापुर के ग्राम कुतुलूपुर निवासी और समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमलेश यादव का मंगलवार को हृदयाघात से निधन हो गया। उनकी मौत की सूचना पर समाजवादी पार्टी के कई नेता उनके घर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की। इस मौके पर कई पूर्व विधायकों तथा पार्टी के पदाधिकारियों ने उपस्थित होकर परिजनों के साथ संवेदना जताई।

Shahjahnpur News: कमलेश यादव के निधन पर जताया शोक

Shahjahnpur News: मिर्जापुर स्थित ग्राम कुतुलूपुर निवासी संतनपाल सिंह यादव के पुत्र एवं समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमलेश यादव का मंगलवार को हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान उनके आवास पहुंचे और परिजनों से मिलकर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान पूर्व विधायक राजेश यादव, पूर्व एमएलसी अमित यादव, पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा, सपा जिला महासचिव रणंजय सिंह यादव, सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश प्रमुख महासचिव सैयद रिजवान अहमद, सपा नगर विधानसभा अध्यक्ष अतिउल्ला सिद्दीकी, सपा महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव गायत्री वर्मा समेत अन्य थीं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।