Shahjahnpur News: कॉलेज से लौट रहे छात्र पर हमला, बचाने पहुंचे दो भाई भी पीटे गए

हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Follow us on Google News
share

Shahjahnpur News: मीरानपुर कटरा में इंटर कॉलेज के छात्र अमर पर युवकों ने हमला कर दिया। दो बड़े भाइयों विवेक और सुधीर ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें भी चोटें आईं। घटना के बाद शोर मचने पर हमलावर भाग गए। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है और पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

Shahjahnpur News: कॉलेज से लौट रहे छात्र पर हमला, बचाने पहुंचे दो भाई भी पीटे गए

Shahjahnpur News: मीरानपुर कटरा। मीरानपुर कटरा में इंटर कॉलेज से लौट रहे छात्र पर पहले से घात लगाए युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। छात्र को बचाने पहुंचे उसके दो बड़े भाइयों को भी पीटकर घायल कर दिया गया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल भेजकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। गांव भुड़िया निवासी राजेंद्र प्रसाद का पुत्र अमर श्री बलवंत सिंह इंटर कॉलेज का छात्र है। पीड़ित पक्ष के अनुसार एक दिन पहले कॉलेज से कुछ दूरी पर सड़क किनारे खड़े कुछ युवकों से अमर की कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि युवकों ने उसे धमकी भी दी थी।

इसकी जानकारी अमर ने घर पहुंचकर अपने बड़े भाइयों विवेक और सुधीर को दी।गुरुवार को कॉलेज की छुट्टी के समय विवेक और सुधीर अमर को लेने पहुंचे। आरोप है कि जलालाबाद रोड स्थित लाइब्रेरी के पास पहले से मौजूद दो दर्जन से अधिक युवकों ने अमर पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे विवेक और सुधीर को भी पीटकर घायल कर दिया। शोर सुनकर लोगों की भीड़ जुटने पर हमलावर फरार हो गए। पीड़ित पक्ष ने चार नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।