Shahjahnpur News: वाइस प्रिंसिपल पर चप्पलों से पीटने का आरोप

हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share

Shahjahnpur News: शाहजहांपुर के जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा आठ के छात्र ने वाइस प्रिंसिपल पर चप्पलों से पीटने का आरोप लगाया है। छात्र ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी, जिन्होंने डीएम से शिकायत की। वायरल ऑडियो में छात्र और वाइस प्रिंसिपल के बीच बातचीत सुनाई दे रही है। परिजनों ने जांच और कार्रवाई की मांग की है।

Shahjahnpur News: वाइस प्रिंसिपल पर चप्पलों से पीटने का आरोप

Shahjahnpur News: शाहजहांपुर, संवाददाता। जवाहर नवोदय विद्यालय के कक्षा आठ के एक छात्र ने वाइस प्रिंसिपल पर चप्पलों से पीटने का आरोप लगाया है। छात्र ने घटना की जानकारी फोन कर अपने परिजनों को दी। इसके बाद परिजनों ने डीएम को शिकायत देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। मामले से जुड़ा एक ऑडियो भी वायरल हो रहा है। हालांकि इसकी पुष्टि हिन्दुस्तान अखबार नहीं करता है। वायरल ऑडियो में छात्र अपने परिजनों से बातचीत के दौरान चप्पलों से पीटे जाने की बात कह रहा है। वहीं वायरल ऑडियो में वाइस प्रिंसिपल की आवाज बताई जा रही है, जिसमें वह कहते सुनाई दे रहे हैं कि जब वह आठवीं के छात्रों को नहीं समझा पा रहे हैं तो 12वीं के छात्रों को कैसे संभालेंगे।

ऑडियो सामने आने के बाद विद्यालय प्रशासन में मामला पहुंचा। प्रधानाचार्य ने इसे आपसी बातचीत का मामला बताते हुए दोनों पक्षों के बीच समझौता होने की बात कही है। परिजनों ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsशाहजहांपुरShahjahnpur News: वाइस प्रिंसिपल पर चप्पलों से पीटने का आरोप