अनधिकृत किताबों पर सख्ती, 15 तक चलेगा विशेष अभियान
Shahjahnpur News - शाहजहांपुर,संवाददाता। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने स्कूलों में अनधिकृत किताबों और गाइड के प्रचलन पर सख्त रुख अपनाया है। परिषद के निर्देश पर जिले में 15 अप

शाहजहांपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने स्कूलों में अनधिकृत किताबों और गाइड के प्रचलन पर सख्त रुख अपनाया है। परिषद के निर्देश पर जिले में 15 अप्रैल तक विशेष जांच अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान स्कूलों में उपलब्ध पुस्तकों की गुणवत्ता, मानक और अधिकृत प्रकाशकों की किताबों की बिक्री की जांच की जाएगी। परिषद के सचिव ने डीआईओएस को निर्देश दिए हैं कि यदि कोई स्कूल छात्रों को अनधिकृत किताबें या गाइड खरीदने के लिए बाध्य करता है, तो उसके खिलाफ इंटरमीडिएट शिक्षा अधिनियम 1921 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 36 विषयों में एनसीईआरटी की किताबें लागू की गई हैं।
साथ ही अभिभावकों को जागरूक करने के लिए 15 अप्रैल तक पुस्तक मेले और जागरूकता शिविर भी आयोजित होंगे। वहीं पत्र मिलने के बाद डीआईओएस ने कार्यवाई के लिए तैयारी कर संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


