मिलावटखोरों पर कार्रवाई, 16 पर 12.40 लाख का जुर्माना
Shahjahnpur News - शाहजहांपुर, संवाददाता। जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट के मामलों पर सख्ती करते हुए एडीएम प्रशासन की अदालत ने 16 लोगों पर कुल 12 लाख 40 हजार रुपये क

शाहजहांपुर। जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट के मामलों पर सख्ती करते हुए एडीएम प्रशासन की अदालत ने 16 लोगों पर कुल 12 लाख 40 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत की गई। एडीएम रजनीश मिश्रा के अनुसार नगर और ग्रामीण क्षेत्रों से लिए गए खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच में कई सैंपल अधोमानक पाए गए। इसके आधार पर संबंधित कारोबारियों के खिलाफ न्यायालय में वाद चलाया गया। सुनवाई के बाद एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा की अदालत ने दोषी पाए गए 16 लोगों पर जुर्माना लगाया। सदर थाना क्षेत्र में दो कारोबारियों पर दो-दो लाख रुपये का जुर्माना किया गया।
इसके अलावा पुवायां, कलान, तिलहर और जलालाबाद क्षेत्र के व्यापारियों पर भी कार्रवाई की गई। एडीएम ने स्पष्ट किया कि मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


