उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक बुधवार को शहर के एक होटल में हुई। जिमसें व्यापारियों की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल का स्वागत किया...
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक बुधवार को शहर के एक होटल में हुई। जिमसें व्यापारियों की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल का स्वागत किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल ने कहा कि वह प्रदेश के सभी जिलों में जाकर व्यापारियों से मिल रहे हैं। जिससे उनकी समस्याओं को सुनकर उनका समाधान कराया जा सके। उन्होंने जिले के पदाधिकारियों को को व्यापारियों दिशा निर्देश दिए। इससे पहले सभी पदाधिकारियों ने उनका फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश गुप्ता, महामंत्री मनोज खन्ना, प्रदेश संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह सेठ, नगराध्यक्ष सचिन बाथम, अमित शर्मा, उवैस हसन खां, अमित गर्ग, शब्बन अली, अनुज अग्रवाल, मयंक गर्ग आदि मौजूद रहे।
कलान में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन कलान के एक गेस्ट हाउस में किया गया। जिसमें नव निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश गुप्ता, जिला महामंत्री मनोज खन्ना, जिला उपाध्यक्ष बीके गुप्ता, कलान इकाई के अध्यक्ष राजेश गुप्ता, महामंत्री मुकेश मोहन गुप्ता, युवा अध्यक्ष अभिषेक बजाज, मटरेलाल गुप्ता, रामगोपाल गुप्ता, लुकमान सकलानी, जमील अख्तर, सुभाष गुप्ता आदि मौजूद रहे।