Hindi NewsUttar-pradesh NewsShahjahnpur NewsState-Level Deadlift Competition Organized by Parmartham Seva Sanstha and Khalsa Health Club
90 से 100 किलोग्राम सब जूनियर में प्रख्यात प्रथम रहे

90 से 100 किलोग्राम सब जूनियर में प्रख्यात प्रथम रहे

संक्षेप:

Shahjahnpur News - परमार्थम् सेवा संस्था और खालसा हेल्थ क्लब द्वारा खिरनी बाग में प्रदेश स्तरीय डेडलिफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मेयर अर्चना वर्मा ने उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। विजेताओं का चयन आगामी एशियन स्ट्रांग मैन प्रतियोगिता के लिए किया गया।

Jan 26, 2026 11:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share Share
Follow Us on

परमार्थम् सेवा संस्था एवं खालसा हेल्थ क्लब के संयुक्त तत्वावधान में प्रदेश स्तरीय डेडलिफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन खिरनी बाग में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर निगम की मेयर अर्चना वर्मा ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष डॉ. अभिषेक दीक्षित ने मेयर का माल्यार्पण कर स्वागत किया। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। महिला वर्ग अंडर 49 किलोग्राम में रानी ने प्रथम व प्रिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 50 से 60 किलोग्राम वर्ग में प्राची पटेल प्रथम व उन्नति द्वितीय रहीं। पुरुष वर्ग में मास्टर कैटेगरी में त्रिलोक सिंह प्रथम, रजी अहमद द्वितीय व राकेश शर्मा तृतीय रहे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अंडर 52 किलोग्राम वर्ग में आयुष प्रथम, आदित्य द्वितीय व कैफू अली तृतीय रहे। जूनियर वर्ग में हर्षित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 52 से 60 किलोग्राम वर्ग में प्रिया राज वर्मा प्रथम, फ्रैंक द्वितीय व अंश तृतीय रहे। 60 से 70 किलोग्राम सब जूनियर वर्ग में दलजीत प्रथम व मोहित रावल द्वितीय रहे। 70 से 80 किलोग्राम सब जूनियर में अनमोल यादव प्रथम तथा जूनियर वर्ग में धर्मवीर प्रथम रहे। 80 से 90 किलोग्राम वर्ग में सीनियर यूसुफ खान प्रथम, जूनियर वर्ग में प्रथम तथा सब जूनियर में विराट रस्तोगी प्रथम व अवनीत सिंह द्वितीय रहे। 90 से 100 किलोग्राम सब जूनियर में प्रख्यात प्रथम रहे। 100 किलोग्राम से अधिक सब जूनियर वर्ग में युवराज प्रथम व अमेंद्र सिंह द्वितीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों का चयन आगामी एशियन स्ट्रांग मैन प्रतियोगिता के लिए किया गया। कार्यक्रम में एमेच्योर पावर स्पोर्ट्स एसोसिएशन एवं स्ट्रांग मैन के सचिव अर्जुन गुलाटी, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पुनीत मनीषी, हरबिंदर सिंह, परमजीत सिंह, मोहित तिवारी, राष्ट्रीय खिलाड़ी कमलजीत सिंह, संस्था उपाध्यक्ष काजल यादव, प्रदेश महासचिव अनिरुद्ध द्विवेदी, सचिव डॉ. अजय वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष रजत सिंह सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी व पदाधिकारी उपस्थित रहे।