अटसलिया बाईपास पर कार हादसा, तीन घायल
शाहजहांपुर के अटसलिया बाईपास पर तेज रफ्तार कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और यातायात को सुचारु किया।

शाहजहांपुर। अटसलिया बाईपास के देवरिया मोड़ पर बुधवार को तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार अचानक संतुलन बिगड़ने से सड़क किनारे जा टकराई। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस बुलवाई। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क किनारे हटवाकर यातायात सुचारु कराया। कहा कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


