Shahjahnpur News: योगिनी एकादशी पर योग शिविर, सीडीओ ने नियमित योग अपनाने का दिया संदेश
Shahjahnpur News: शाहजहांपुर में योग विज्ञान संस्थान ने योगिनी एकादशी के अवसर पर विशेष योग शिविर का आयोजन किया। मुख्य विकास अधिकारी ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला और नियमित योगाभ्यास की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम में विभिन्न विशेषज्ञों ने योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया। अंत में ध्यान योग का अभ्यास भी कराया गया।
Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। योग विज्ञान संस्थान के तत्वावधान में शुक्रवार को योगिनी एकादशी के अवसर पर विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सीडीओ ने कहा कि स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग को नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। वर्तमान भागदौड़ भरे जीवन में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए योग बेहद आवश्यक है। विशिष्ट अतिथि आर्य महिला महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुरचना त्रिवेदी ने कहा कि योग अपनाकर व्यक्ति स्वस्थ और अनुशासित जीवन जी सकता है, इसलिए सभी को नियमित योगाभ्यास करना चाहिए। शिविर में जिला महिला योग प्रमुख ज्योति गुप्ता, सौरभ गोयल, राजेश दीक्षित, तेजवीर गुप्ता, अर्चना दीक्षित, विपिन रस्तोगी, डॉ. सारिका अग्रवाल, संध्या गुप्ता और रचना चांदना ने योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया।
कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री डॉ. इंदु अजनबी ने किया। इस दौरान जी.सी. मिश्रा, ललित मोहन, सरोज कश्यप, रेनू सक्सेना, राकेश मिश्रा, नीलेश सक्सेना, कुसुम मिश्रा, जवाहर लाल रस्तोगी, निशा वरनबाल, डॉ. राजेंद्र कुशवाहा, रेखा कुशवाहा, चरनजीत मेहरोत्रा और रजनी गुप्ता सहित बड़ी संख्या में साधकों ने योगाभ्यास किया। अंत में जिला प्रधान डॉ. अवधेश मणि त्रिपाठी ने ध्यान योग का अभ्यास कराया तथा प्रार्थना और शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


