लाट साहब जुलूस के लिए स्पेशल फेस्टिवल टास्क फोर्स गठित
Mar 01, 2026 01:38 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Shahjahnpur News - दलेलगंज में होली के जुलूस को लेकर विशेष त्योहार टास्क फोर्स का गठन किया गया। 28 फरवरी को हुई बैठक में 40 सदस्यों की आठ टीमें बनाई गईं। सभी सदस्य जुलूस में प्रशासन का सहयोग करेंगे। एडीएम, सीओ, थाना प्रभारी समेत कई लोग बैठक में उपस्थित रहे। शांतिपूर्ण जुलूस संपन्न कराना सभी की जिम्मेदारी है।

होली पर निकलने वाले लाट साहब के जुलूस को लेकर दलेलगंज में बैठक कर स्पेशल फेस्टिवल टास्क फोर्स का गठन किया गया। 28 फरवरी को श्याम मोहन गुप्ता के आवास पर आशीष वर्मा के संचालन में हुई बैठक में आठ टीमें बनाकर 40 सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई। सभी सदस्य नीली पट्टी बांधकर जुलूस में प्रशासन का सहयोग करेंगे। बैठक में एडीएम अरविंद कुमार, सीओ सिटी पंकज पंत, सीओ सदर प्रयांक जैन, थाना प्रभारी धर्मेंद्र गुप्ता, आयोजक किशोर कुमार गुप्ता व सह आयोजक श्याम मोहन गुप्ता मौजूद रहे। किशोर कुमार गुप्ता ने कहा कि जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराना सभी का दायित्व है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



