ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुरपूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पुण्यतिथि मनाई

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पुण्यतिथि मनाई

सपा के प्रदेशीय आह्वान पर पहले समाजवादी पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 11वीं पुण्यतिथि मनाई गई। पार्टी के नेताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि...

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पुण्यतिथि मनाई
हिन्दुस्तान टीम,शाहजहांपुरSun, 08 Jul 2018 07:46 PM
ऐप पर पढ़ें

सपा के प्रदेशीय आह्वान पर पहले समाजवादी पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 11वीं पुण्यतिथि मनाई गई। पार्टी के नेताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने कहा कि चन्द्रशेखर को छात्र राजनीति में एक फायरब्रांड नेता के नाम से जाना जाता है। उन्होंने 1984 में भारत की पद यात्रा की थी। उन्होंने भारत को अच्छी तरह से समझने की कोशिश की। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव उनके सपनों को साकार करने के लिए लगातार समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रहे हंै। पूर्व सांसद मिथिलेश कुमार ने कहा कि चंद्रशेखर ने हमेशा गरीबों और किसानों के लिये पूरे जीवन भर संघर्ष किया। समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया।

महिला सभा की अध्यक्ष गायत्री वर्मा, उपेन्द्रपाल सिंह, कपिल वर्मा, पंकज वर्मा, अजय पाल सिंह, संजीव वर्मा, हिमांशु बाजपेई, अशोक यादव ने विचार रखे। इस मौके पर दिव्यांश सिंह, अनस इकबाल, हफीज अंसारी, मोहम्मद नसीम खां, सुभाष पांडेय, स्तुति गुप्ता, पिंटू तिवारी, श्याम जी शुक्ला, राजू सक्सेना, अंकुर कटियार, मनोज यादव, राममूर्ति सिंह, हसीन वासित, अमनदीप सिंह, संजीव जोशी, मनोज यादव आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें