व्यापार मंडल ने पुलिस को दी बैरिकेडिंग
Shahjahnpur News - एसपी राजेश द्विवेदी ने रिजर्व पुलिस लाइंस में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ होली और परंपरागत 'लाट साहब' जुलूस की सुरक्षा को लेकर बैठक की। बैठक में जुलूस के शांतिपूर्ण संपादन, कानून-व्यवस्था और यातायात प्रबंधन पर चर्चा हुई। व्यापार मंडल ने यातायात व्यवस्था के लिए बैरिकेडिंग उपलब्ध कराई।

होली और परंपरागत ‘लाट साहब’ जुलूस को लेकर एसपी राजेश द्विवेदी ने रिजर्व पुलिस लाइंस में व्यापार मंडल पदाधिकारियों के साथ समन्वय बैठक की। बैठक में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्ता और महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम के नेतृत्व में पदाधिकारी मौजूद रहे। जुलूस के सुरक्षित व शांतिपूर्ण संपादन, कानून-व्यवस्था और यातायात प्रबंधन पर चर्चा की गई। व्यापार मंडल ने यातायात व्यवस्था के लिए बैरिकेडिंग उपलब्ध कराई। प्रदेश संयुक्त मंत्री नारायण दास अग्रवाल, सुरेन्द्र सिंह सेठ, महानगर महामंत्री अमित शर्मा, वरिष्ठ मंत्री रेहान मिर्जा, शादान खां, सरताज, सरताज अली, मुश्ताक अहमद, लकी खां, महेंद्र दुबे, विवेक सहगल, आदित्य वर्मा, सलीम खां (लालू मार्ट), सबूर खां, असलम खां, हनी सिंह, मधुरेश गुप्ता, जाने आलम और मुस्ताक उर्फ बबलू मौजूद रहे।
एसपी ने सहयोग की अपील करते हुए अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी सूचना को तत्काल पुलिस तक पहुंचाने की बात कही।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


