दुकानदारों के उत्पीड़न का आरोप, सपा प्रतिनिधिमंडल ने एसपी से की शिकायत

Newswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share

Shahjahnpur News - फोटो :: 69 एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन करते सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खान के साथ प्रतिनिधिमंडल। शाहजहांपुर, संवाददाता।महानगर क्षेत्र के मोहल्ला मोहम्मद ज

दुकानदारों के उत्पीड़न का आरोप, सपा प्रतिनिधिमंडल ने एसपी से की शिकायत

शाहजहांपुर। महानगर क्षेत्र के मोहल्ला मोहम्मद ज़ई में मंडी क्षेत्र के दुकानदारों के कथित उत्पीड़न के आरोपों को लेकर समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित से मिला। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान ने किया। उन्होंने कोतवाली थाना अध्यक्ष अश्वनी सिंह पर दुकानदारों को बेवजह परेशान करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। इस पर एसपी ने आश्वासन दिया कि किसी भी निर्दोष के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी और मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कदम उठाए जाएंगे। तनवीर खान ने कहा कि लोकतंत्र में जनता को अपनी बात रखने का अधिकार है और यदि उत्पीड़न जारी रहा तो पार्टी आंदोलन करेगी।

इस मौके पर पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा, सपा जिला महासचिव रंणजय सिंह यादव, सपा नगर विधानसभा अध्यक्ष अतिउल्ला सिद्दीकी, सपा जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार वर्मा सहित कई सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।