Shahjahnpur News: हर दिन पहुंच रही लोड कम करने की आधा दर्जन शिकायतें

हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Follow us on Google News
share

Shahjahnpur News: शाहजहांपुर में स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ताओं को नई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पिछले सप्ताह से लोड अचानक बढ़ने की समस्या उत्पन्न हुई है, जिसके कारण 45 उपभोक्ताओं ने बिजली निगम में शिकायत दर्ज कराई है। बिजली निगम ने शिकायतों का निस्तारण करने के लिए टीम का गठन किया है।

Shahjahnpur News: हर दिन पहुंच रही लोड कम करने की आधा दर्जन शिकायतें

Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद उपभोक्ताओं की मुशीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब नई समस्या बनकर उभर रही है, जो बिना जानकारी दिए अचानक लोड बढ़ा दिया जा रहा है। पिछले सप्ताह से अचानक लोड बढ़ने के साथ 2705 उपभोक्ताओं में से अब तक 45 उपभोक्ताओं ने बिजली निगम के दफ्तरों में शिकायत दर्ज कराकर लोड को कम करने को कहा है।

शिकायतों की संख्या

बढ़े हुए लोड को लेकर उपभोक्ता हर दिन करीब एक दर्जन शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। लगातार शिकायतें आने के बाद बिजली निगम के एसई की ओर से जेई, एसडीओ के नेतृत्व में टीम का गठन कर निस्तारण के निर्देश दिए हैं। अब उपभोक्ताओं द्वारा दी गयी शिकायत का परीक्षण कर भौतिक जांच कराकर शिकायत का निस्तारण कराया जाएगा। यदि जांच रिपोर्ट में लोड कम होगा और उपयोग करने बाले संशाधनो का प्रयोग सीमित होगा तो बिजली निगम लोड को कम करेगा।

स्मार्ट मीटर का प्रभाव

बता दें कि जिले में करीब 70 हजार स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद कनेक्शन पर बिजली उपभोग के साथ खपत को हर महीने रिकार्ड करके उसी अनुसार बिल भेजता है। लगातार तीन महीने तक खपत अधिक होने से मध्यांचल द्वारा जिले के करीब 2705 उपभोक्ताओं का लोड बढ़ाते हुए मैसेज भेजा था। जिसके बाद नाराज लोगों ने विरोध करते हुए बिजली निगम से लेकर कई जगह विरोध हुआ था।

सामान्य प्रश्न

बिजली निगम को कितनी शिकायतें मिलीं हैं?
बिजली निगम को अब तक 45 उपभोक्ताओं ने शिकायत दर्ज कराई हैं।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।