बकाया जमा न करने पर 1200 घरों की बिजली गुल, आक्रोश

Mar 15, 2026 01:32 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share

Shahjahnpur News - स्मार्ट मीटर में समय पर रिचार्ज न होने के कारण जिले के 1200 घरों की बिजली अचानक कट गई। लोगों ने इसे तकनीकी खराबी समझा, लेकिन टोल फ्री नंबर से जानकारी मिली कि बकाया जमा न करने से बिजली आपूर्ति बंद हुई। उपभोक्ता विद्युत उपकेंद्र पहुंचे, लेकिन बिना बिल जमा किए बिजली पुनः चालू नहीं हो सकी।

बकाया जमा न करने पर 1200 घरों की बिजली गुल, आक्रोश

स्मार्ट मीटर लगवाने पर जोर दिया जा रहा है, वहीं अब स्मार्ट मीटर बकाएदारों के लिए मुशीबत का कारण बन रहा है। स्मार्ट मीटर में समय पर रिचार्ज न होने के कारण करीब जिले के 1200 घरों की बिजली अचानक बंद हो गई। अचानक बिजली सप्लाई ठप होने से नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र के लोग काफी देर तक इसे तकनीकी खराबी समझते रहे। लेकिन जब आसपास के कुछ घरों में बिजली चालू दिखी, तब लोगों को शक हुआ और उन्होंने टोल फ्री नंबर पर संपर्क किया।टोल फ्री नंबर से जानकारी मिलने पर उपभोक्ताओं को पता चला कि बकाया जमा न करने, स्मार्ट मीटर में रिचार्ज न होने के कारण बिजली आपूर्ति स्वतः कट गई है।

यह जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में उपभोक्ता विद्युत उपकेंद्र पहुंचने लगे और जाते ही वहां कर्मचारियों से उनकी तीखी बहस होने लगी, लेकिन बिना जमा किए बिजली आपूर्ति दोबारा बहाल नहीं हो सकी। जिसके बाद कुछ उपभोक्ताओं ने बिल जमा कर बिजली सप्लाई शुरू कराई।बिजली कटने के बाद ऑनलाइन सिस्टम से तुरंत कनेक्शन जोड़ने की व्यवस्था नहीं होने के कारण विभाग के अधिकारी भी तत्काल समाधान नहीं कर पाए। इस वजह से उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।घंटों बिजली बंद रहने से लोगों को पानी के तरसने सहित अन्य दैनिक कार्य प्रभावित हुए। बिजली निगम के एसडीओ आदर्श राज ने बताया कि बिजली कटने से पहले मोबाइल पर मैसेज जाता है, उसे देखकर बिजली बिल जमा करें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।