ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुरछोटे परिवार का संदेश देने को लगाए गए नारे

छोटे परिवार का संदेश देने को लगाए गए नारे

विश्व जनसंख्या दिवस पर परिवार नियोजन के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जन जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में प्रेरित करने वाले नारे लगाए गए। इस दौरान परिवार नियोजन अपनाने पर जोर भी दिया...

छोटे परिवार का संदेश देने को लगाए गए नारे
हिन्दुस्तान टीम,शाहजहांपुरFri, 12 Jul 2019 12:42 AM
ऐप पर पढ़ें

विश्व जनसंख्या दिवस पर परिवार नियोजन के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जन जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में प्रेरित करने वाले नारे लगाए गए। इस दौरान परिवार नियोजन अपनाने पर जोर भी दिया गया।

गुरुवार को कलक्ट्रेट से रैली का आगाज डीएम अमृत त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर किया। सुदामा प्रसाद चौराहे जेल रोड होते हुए अंटा चौराहे से सीएमओ कार्यालय में रैली का समापन हुआ। रैली में फ्लोरेंस नाइटएंगिल नर्सिंग स्कूल, स्काउट-गाइड, कस्तूरबा स्कूल की छात्राएं, एएनएम, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने नारे लगाकर लोगों को परिवार नियोजन के साधन अपनाने पर जोर दिया।

इस मौके पर सीएमओ डा.आरपी रावत ने कहा कि छोटा परिवार सुखी परिवार के संदेश को जन-जन तक पहुंचना जरुरी है। भारत विश्व में सबसे अधिक जनसंख्या वाले देशों में दूसरे नंबर पर है। जनसंख्या पर लगाम लगाना ही मुख्या उद्देश्य है। परिवार पूरा होने पर परिवार नियोजन का स्थाई साधन अपना सकते हैं। इसके लिए महिला व पुरुष दोनों नसबंदी है। पुरुष नसबंदी अधिक कारगर होती है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. लक्षमण सिंह, डा.शैलेन्द्र आर्य, इमरान खान, पुष्पराज गौतम, हुदा जेहरा, नवीन कुमार वर्मा, डा. मोनिका सैनी, सुखवीर यादव, धर्मेन्द्र सिंह, ईश्वर देव दीक्षित, गणेश शुक्ला, पुनीष कुमार, माता प्रसाद, रुचिता वर्मा,कृष्णमोहन कनौजिया आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें