घायल मासूम की इलाज के दौरान मौत

Feb 13, 2026 12:51 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share Share
Follow Us on

Shahjahnpur News - हरदोई के छह वर्षीय रसूल शाह की राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह अपनी मौसी के घर आया था, जहाँ 4 फरवरी को तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी थी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गई।

घायल मासूम की इलाज के दौरान मौत

हरदोई निवासी छह वर्षीय रसूल शाह की राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह शाहबाद में अपनी मौसी के घर आया था, जहां 4 फरवरी को तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी थी। मझिला क्षेत्र के एलमपुर अंडौआ निवासी सद्दाम हुसैन का पुत्र रसूल सड़क किनारे खेल रहा था। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। गंभीर हालत में पहले शाहबाद और बाद में मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर रेफर किया गया। गुरुवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsShahjahnpur NewsSix-Year-Old Rasool Shah Dies After Being Hit by Speeding Car in Hardoi
;;
;