शाहजहांपुर के जैतीपुर रामलीला में सीता स्वयंवर का मंचन
कस्बे के श्रीराम जानकी मैदान में चल रही रामलीला में मंगलवार को सीता स्वयंवर लक्ष्मण परशुराम संवाद का भावपूर्ण मंचन किया गया। रामलीला में दिखाया गया कि राजा जनक अपनी पुत्री सीता के विवाह के लिए...
हिन्दुस्तान संवाद,जैतीपुरWed, 27 Nov 2019 12:15 PM
ऐप पर पढ़ें
कस्बे के श्रीराम जानकी मैदान में चल रही रामलीला में मंगलवार को सीता स्वयंवर लक्ष्मण परशुराम संवाद का भावपूर्ण मंचन किया गया। रामलीला में दिखाया गया कि राजा जनक अपनी पुत्री सीता के विवाह के लिए स्वयंवर रखते हैं और इसमें सभी राजाओं को आमंत्रित करते हैं। पर कोई धनुष को हिला तक नहीं पाता है। इसक बाद गुरु विश्वामित्र के आदेश पर भगवान श्रीरामधनुष को प्रणाम कर उसे उठा लेते हैं और उनके प्रत्यंचा चढ़ाते ही वक्त शिव धनुष टूट जाता है। सीता भगवान राम के गले में जयमाला डाल देती है।