ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुरआखिर ऐसा क्या हुआ बहन ही बन गई बहन की दुश्मन

आखिर ऐसा क्या हुआ बहन ही बन गई बहन की दुश्मन

पारिवारिक विवाद को लेकर हमजापुर चौराहे पर दो बहनें भिड़ गई। मारपीट इतनी हुई कि एक बहन का सिर फूट गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जैसे-तैसे दोनो को अलग कर टैम्पो से खुदागंज भेज...

आखिर ऐसा क्या हुआ बहन ही बन गई बहन की दुश्मन
हिन्दुस्तान टीम,शाहजहांपुरWed, 12 Jun 2019 01:20 AM
ऐप पर पढ़ें

पारिवारिक विवाद को लेकर हमजापुर चौराहे पर दो बहनें भिड़ गईं। मारपीट इतनी हुई कि एक बहन का सिर फूट गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जैसे-तैसे दोनो को अलग कर टैम्पो से खुदागंज भेज दिया।

खुदागंज कस्बे की एक महिला परिवार के साथ दिल्ली में रहती है। कुछ दिन पूर्व उसकी बहन भी दिल्ली में जाकर रहने लगी। मंगलवार को महिला और उसकी बहन दिल्ली से खुदागंज जा रही थी। शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद दोनो टैम्पो से निगोही तक आई। हमजापुर चौराहे पर खड़े होकर वाहन का इंतजार करने लगी। इसी बीच खुदागंज के मकान,जमीन आदि को लेकर पहले तो दोनों में बहस हुई। फिर देखते मारपीट होने लगी। बीच चौराहे पर हंगामा बढता देख पुलिस दोनों को थाने ले आई। थाने के पास भी मारपीट होते देख पुलिस ने दोनों को टैम्पो पर बैठा खुदागंज भेज दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें