ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुरलॉकडाउन के चलते गांव में सन्नाटा, गांव-गांव गेहूं पिसवाने के लिए चक्की लेकर घूम रहा युवक

लॉकडाउन के चलते गांव में सन्नाटा, गांव-गांव गेहूं पिसवाने के लिए चक्की लेकर घूम रहा युवक

लॉकडाउन का सातवां दिन था। शहर से लेकर गांवों तक में सन्नाटा पसरा हुआ था। सड़कों पर जरुरतमंद लोग ही दिखाई दे रहे हैं। मंगलवार की दोपहर रोजा के बसूलिया गांव में एक युवक गांव वालों को आवाज लगा रहा था।...

लॉकडाउन के चलते गांव में सन्नाटा, गांव-गांव गेहूं पिसवाने के लिए चक्की लेकर घूम रहा युवक
Dineshशाहजहांपुर। हिन्दुस्तान संवादWed, 01 Apr 2020 05:08 PM
ऐप पर पढ़ें

लॉकडाउन का सातवां दिन था। शहर से लेकर गांवों तक में सन्नाटा पसरा हुआ था। सड़कों पर जरुरतमंद लोग ही दिखाई दे रहे हैं। मंगलवार की दोपहर रोजा के बसूलिया गांव में एक युवक गांव वालों को आवाज लगा रहा था। आटा पिसवा लो, चक्की वाला आ गया है। इस आवाज को सुन ग्रामीण हाथों में गेहूं की बोरियां लेकर घरों से निकलते दिखाई दिए। पूछने पर ग्रामीण बोले: लॉकडाउन हमारी सुरक्षा के लिए है। घर तक चक्की वाला आ जाता है, तो फिर क्यो कहीं जाएं। चक्की वाले का कहना था कि डीजल का खर्च निकाल थोड़ा बहुत बच जाता है। उसी से गुजर बसर चल रही है। इसके अलावा आसपास के गांव में भी जाते हैं। ०

लोग जांच के बाद ही पहुंच रहे घर

रोजा के बिलरिया गांव के सुमित मंदिर के पास बैठे हुए थे। पूछने पर सुमित बोले: जो सरकार कर रही है। वह सब ठीक है। गांव वालों को कोई डर नहीं लग रहा है। क्योकि गांव में जो भी लोग बाहर से आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम उनकी जांच कर भेज रही है। अगर कोई बिना जांच के आ भी जाता है, तो उसकी जांच करवा दी जाती है। गांव वाले बाहर से लौट रहे लोगों पर नजर रखते हैं। उनसे दूरी बनाकर रह रहे हैं। यहीं हमारी सुरक्षा है।

मंदिर में नहीं लगने दी जा रही भीड़

बसूलिया के रमेश बोले: मोदी ने कहा है कि 21 दिन तक घर में ही रहो। उनकी बात का पालन कर रहे हैं। नवरात्र के दिन चल रहे हैं। मंदिर में भीड़ नहीं लगने दी जा रही है। अगर कोई मंदिर जाता भी है, तो कोई दूसरा साथ में नहीं होता। इस बात का ध्यान रखा जा रहा है। ग्रामीणों को जागरुक भी किया जा रहा है। 

बच्ची है बीमार, इसलिए घर से निकला

मुड़िया गांव की मोड़ पर सन्नाटा पसरा हुआ था। इसी दौरान साइकिल से आते विनोद ने बताया कि बच्ची की तबियत खराब है। उसे लूज मोशन हो रहे है, इसलिए घर से निकलना पड़ा। उसकी दवा लेने के लिए जा रहे हैं। तभी पुलिस की गाड़ी निकली। विनोद को देख गाड़ी रोकी। पूछताछ की। घर पर ही ज्यादा समस बिताने के लिए कहा। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें