ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुरघर पर सोते समय किसान को गोली मारी

घर पर सोते समय किसान को गोली मारी

पुवायां इलाके के गांव बेला मदारपुर में गुरुवार की रात लगभग 11.30 बजे चारपाई पर सोते समय अज्ञात व्यक्ति ने किसान को गोली मार दी। गोली लगने के बाद फार्मर का इलाज चल रहा है, जिसकी हालत गम्भीर...

घर पर सोते समय किसान को गोली मारी
हिन्दुस्तान टीम,शाहजहांपुरFri, 17 May 2019 01:21 PM
ऐप पर पढ़ें

पुवायां इलाके के गांव बेला मदारपुर में गुरुवार की रात लगभग 11.30 बजे चारपाई पर सोते समय अज्ञात व्यक्ति ने किसान को गोली मार दी। गोली लगने के बाद फार्मर का इलाज चल रहा है, जिसकी हालत गम्भीर है।

इलाके के बेला मदारपुर गांव के सरदार करतार सिंह उम्र लगभग 48 वर्ष अपने घर के बरामदे में चारपाई पर सो रहे थे। गुरुवार रात लगभग 11.30 बजे एक अज्ञात व्यक्ति जो कि मुंह पर ढाठा बांधे हुए था ने करतार सिंह के पेट मे गोली मार दी। गोली पेट मे दाहिनी ओर लगी है।

इस घटना की सूचना परिजनों ने रात में ही पुलिस को दी थी। सूचना के बाद एसएसआई सुनील शर्मा मौके पर गए थे। एसएसआई के आदेश के बाद पुलिस ने घायल करतार सिंह को इलाज के लिए भेज दिया था। करतार सिंह के पुत्र मनजोत सिंह ने घटना की तहरीर देते हुए अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किये जाने की मांग की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें