ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुरश्यामा आप बसे वृंदावन मेंं मेरी उम्र बीत गई गोकुल में

श्यामा आप बसे वृंदावन मेंं मेरी उम्र बीत गई गोकुल में

बांके बिहारीलाल के जन्मदिन पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। ढोलक की ताल पर भक्तों के पैर थिरकने को मजबूर हो...

श्यामा आप बसे वृंदावन मेंं मेरी उम्र बीत गई गोकुल में
हिन्दुस्तान टीम,शाहजहांपुरWed, 13 Jan 2021 03:13 AM
ऐप पर पढ़ें

बांके बिहारीलाल के जन्मदिन पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। ढोलक की ताल पर भक्तों के पैर थिरकने को मजबूर हो गए।

कटिया टोला निवासी अमृता दीक्षित कोर्डिनेटर महिला कल्याण विभाग ने अपने आवास पर भजन संध्या का आयोजन किया, इस दौरान महिलाओं ने बांके बिहारी को खुश करने के लिए गीत गाए। भजनों में प्रमुख रूप से राधे राधे राधे बरसाने वाली राधे, मीठे रस से भरी राधारानी लागे महारानी लगे , नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की, श्यामा आप बसे वृंदावन मेंं मेरी उम्र बीत गई गोकुल में, किशोरी कुछ ऐसा इंतजाम हो जाए,जुबां राधे राधे नाम हो जाए, फूलों में सज रहे वृंदावन बिहारी आदि भजनों से भक्त मंत्रमुग्ध हो गए। इस दौरान भजन पर महिला भक्तों ने नृत्य भी किया। इस दौरान नेहा, चंचल, जया मिश्रा, रिया, कोमल, हिमांशु, नीलू, रचना, अन्नू, प्रिंयाशी, ममता आदि मौजूद रहीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें