ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुरश्रीराम कथा में धनुष यज्ञ का प्रसंग सुनाया

श्रीराम कथा में धनुष यज्ञ का प्रसंग सुनाया

श्री बांके बिहारी मंदिर में चल रही श्रीराम कथा के पांचवें दिन गुरुवार को कथा व्यास पंडित देवप्रकाश मिश्र ने धनुष यज्ञ की कथा...

श्रीराम कथा में धनुष यज्ञ का प्रसंग सुनाया
हिन्दुस्तान टीम,शाहजहांपुरThu, 19 Jul 2018 11:39 PM
ऐप पर पढ़ें

श्री बांके बिहारी मंदिर में चल रही श्रीराम कथा के पांचवें दिन गुरुवार को कथा व्यास पंडित देवप्रकाश मिश्र ने धनुष यज्ञ की कथा सुनाई। कथा सुनकर सभी श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। कथा व्यास पंडित देवप्रकाश मिश्र ने बताया कि राजा जनक ने सीता स्वयंवर के लिये देश विदेश के राजा महाराजा बुलवाये, लेकिन धनुष किसी से भी नहीं टूटा, क्योंकि सभी राजाओं के मन में अहंकार था। जब गुरुवर ने आदेश दिया तो पहले राम ने सभी को प्रणाम किया, धनुष में महात्मा दधीचि का निवास था, उन्हें प्रणाम किया और धनुष को तोड़ दिया। यह देख सभा में राम की जय जयकार होने लगी। सीता भी प्रफुल्लित हो गई और उन्होंने राम के गले में वरमाला पहनाकर मन ही मन भगवान को धन्यवाद ज्ञापित किया।पंडित अयोध्या प्रसाद ने कहा कि भगवान राम एक कुशल योद्धा थे, अपने पराक्रम के बल पर उन्होंने दुष्टों का संहार करके मानव जाति की रक्षा की। महर्षि बाल्मीकि ने रामायण में भगवान राम का अद्वितीय वर्णन किया है। इस दौरान राकेश कुमार गुप्ता, कमलेश गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, रामऔतार गुप्ता, शकुंतला गुप्ता, शशि गुप्ता, आरती गुप्ता, किरण गुप्ता आदि का सहयोग रहा। आयोजक राकेश गुप्ता ने बताया की कथा का समापन 20 जुलाई को होगा 21 जुलाई को भंडारे का आयोजन किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें