Shahjahnpur News: नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की...
Shahjahnpur News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शुक्रवार को पूरा शहर कान्हा की भक्ति में डूबा नजर आया, शाम होते ही मंदिर रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से जगमगा उठेफोटो :: 37

Shahjahnpur News: शाहजहांपुर, संवाददता। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शुक्रवार को पूरा शहर कान्हा की भक्ति में डूबा नजर आया। शाम होते ही मंदिर रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से जगमगा उठे। जन्माष्टमी पर शहर के विभिन्न मोहल्लों में भी घर-घर व्रत और पूजा-अर्चना हुई। रात 12 बजते ही कान्हा का जन्म हुआ। नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की... गूंज उठा। बधाई गीत बजने लगे।
उत्सव की सजावट
शहर के खाटू श्याम मंदिर, राधा-कृष्ण मंदिर, बाबा विश्वनाथ मंदिर, शिव मंदिर, पुलिस लाइन समेत लाल तेली बजरिया स्थित प्राचीन शिव बड़ा मंदिर में राधा-कृष्ण के झूला झूलते स्वरूप, माखन खाते बाल कृष्ण, यशोदा मैया का वात्सल्य, शिव-पार्वती तथा देवकी-वसुदेव की झांकियां सजाई गईं। शेषनाग पर विराजमान भगवान श्रीकृष्ण की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। श्रद्धालुओं ने झांकियों के दर्शन किए और मोबाइल में तस्वीरें भी कैद कीं। उत्सव के दौरान माखन चोर की मटकी फोड़ने का आयोजन हुआ, जिसमें बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। कई बच्चे राधा-कृष्ण और बाल गोपाल का रूप धारण कर मंदिर पहुंचे। मंदिरों में भजन-कीर्तन और धार्मिक गीतों के बीच श्रद्धालु भक्ति में लीन रहे。
विशेष पूजा-अर्चना
रात्रि में जन्म मुहूर्त पर मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना शुरू हुई। घंटा-घड़ियाल और शंखनाद के बीच भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। प्राचीन शिव बड़ा मंदिर में पुजारी सुरेश चंद मिश्रा ने विधि-विधान से पूजन और आरती कराई। जन्म के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। आधी रात को ‘नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। जन्माष्टमी पर शहर के विभिन्न मोहल्लों में भी घर-घर व्रत और पूजा-अर्चना हुई। शाम से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी, जो देर रात तक बनी रही। आयोजनों ने पूरे शहर को कृष्णमय कर दिया। कार्यक्रम में प्रेमवती मिश्रा, मोनू मिश्रा, चित्रशॅ मिश्रा, नेहा मिश्रा, दिव्यांशी मिश्रा, वर्षा शर्मा, डिंपल शर्मा, लव सक्सेना, कुश सक्सेना, गुड्डे लाइट समिति सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
नन्हे कान्हा की छवि
मां की गोद में नन्हे कान्हा
शाहजहांपुर। एडीजीसी दीप गुप्ता के पौत्र अगस्त्य उर्फ राघव श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप में बेहद मनमोहक नजर आए। पीतांबर, मुकुट और कान्हा के श्रृंगार में सजे अगस्त्य ने अपनी मां श्वेता गुप्ता के साथ सभी का मन मोह लिया। मां की गोद में नन्हे कान्हा का यह रूप जन्माष्टमी के उल्लास और वात्सल्य का सुंदर प्रतीक बना।
खुदागंज में उत्सव
खुदागंज। नगर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर के विभिन्न मंदिरों में विशेष रौनक देखने को मिली। मंदिरों को आकर्षक बिजली की झालरों और रंग-बिरंगी फूल-मालाओं से सजाया गया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। शाम होते ही मंदिरों में पूजा-अर्चना और दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। कई स्थानों पर भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकियां भी सजाई गईं। मंदिर परिसर रोशनी से जगमगा उठे। देर रात तक मंदिरों में धार्मिक माहौल बना रहा। जन्माष्टमी पर्व को लेकर नगर में पूरे दिन उत्साह का वातावरण देखने को मिला।


