खेत की रखवाली कर रहे युवक को गोली मारी
खेत की रखवाली कर रहे अल्हागंज के दौलतपुर ठिंगरी गांव के रामनिवास को गोली मार दी...
खेत की रखवाली कर रहे अल्हागंज के दौलतपुर ठिंगरी गांव के रामनिवास को गोली मार दी गई। जिला अस्पताल में भर्ती रामनिवास की हालत गंभीर बनी हुई है। वह किसी से कोई दुश्मनी न होने की बात कह रहे हैं।
रामनिवास की उम्र 35 वर्ष है। वह खेती बाड़ी करते हैं। बुधवार की शाम रामनिवास ने खाना खाया और 500 मीटर दूरी पर स्थित अपने खेत पर लगी गेहूं की फसल की देखभाल करने के लिए चले गए। रात करीब साढ़े नौ बजे जानवर उनके खेत में घुस आए। रामनिवास जानवरों को भगाने लगे। तभी एक गोली चली, जो उनके पेट पर लगी। उनकी चीख-पुकार की आवाज सुनकर परिवार के लोग खेत पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी। रात 2.10 मिनट पर जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। परिजनों केअनुसार रामनिवास ने दो लोगों को देखा है, लेकिन कोई सही बात नहीं बता पा रहे हैं। वहीं, डाक्टरों के अनुसार रामनिवास की नाजुक बनी हुई है।