Shahjahnpur News: शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, सामान जलकर राख
Shahjahnpur News: शॉर्ट सर्किट से मुख्य बाजार में स्थित दुकान में आग लग गई। आग लगने से बाजार में हड़कंप मच गया। व्यापारी ने लोगों की मदद से आग को बुझाया। दावा है कि आग

Shahjahnpur News: तिलहर। शॉर्ट सर्किट से मुख्य बाजार में स्थित दुकान में आग लग गई। आग लगने से बाजार में हड़कंप मच गया। व्यापारी ने लोगों की मदद से आग को बुझाया। दावा है कि आग लगने से लगभग 12 लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया। मौजमपुर मोहल्ला निवासी व्यापारी सचिन गुप्ता की बजरिया में सचिन गिफ्ट सेंटर के नाम से बड़ी दुकान स्थित है। सचिन गुप्ता ने बताया कि वह गुरुवार की रात दुकान को बंद कर घर चले गए थे। रात में कुछ देर बाद लोगों ने दुकान के अंदर से धुआं निकलता देखा तो उन्हें जानकारी दी। सूचना पर वह दुकान पर पहुंचे और उन्होंने दुकान के शटर को खोला तो दुकान में भयंकर आग लग चुकी थी।आग
लगने से आस-पड़ोस के लोगों में हड़कंप मच गया और सभी आग को बुझाने के लिए दौड़ पड़े। सचिन ने लोगों की मदद से काफी देर बाद आग को बुझा पाया। आग लगने से लगभग 12 लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया। उन्होंने आशंका जताई कि शार्ट सर्किट से दुकान में आग लगी है।


