रामगंगा किनारे मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

Newswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Follow us on Google News
share

रामगंगा नदी किनारे 19 वर्षीय युवक रामबरन का शव मिला, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। युवक के शरीर पर चोटों के निशान थे और उसके कपड़े तथा मोबाइल फोन घटनास्थल पर पाए गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रामगंगा किनारे मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

शाहजहांपुर। मिर्जापुर थाना क्षेत्र के नई बस्ती निवासी 19 वर्षीय युवक का शव सोमवार सुबह रामगंगा नदी किनारे मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। मिर्जापुर कस्बे मे बदायूं-फर्रुखाबाद मार्ग पर नर्सरी के पास रह रहे रामगंगा के कटान पीङ़ितो की बनी नई बस्ती निवासी मेवाराम का 19 वर्षीय पुत्र रामबरन सोमवार सुबह करीब छह बजे मौजमपुर गांव के सामने रामगंगा किनारे मृत अवस्था में मिला। ग्रामीणों के अनुसार युवक के मुंह और नाक से खून निकल रहा था। उसके शरीर पर चोटों के निशान थे, जबकि एक आंख भी क्षतिग्रस्त थी। घटनास्थल पर उसके कपड़े और मोबाइल फोन भी पड़े मिले।

परिजनों की प्रतिक्रिया

परिजनों ने बताया कि रामबरन बोल नहीं पाता था, लेकिन घर और खेती-बाड़ी के कार्यों में बढ़-चढ़कर सहयोग करता था। पिता मेवाराम के अनुसार लगभग छह दिन पूर्व कुतुलूपुर गांव के कुछ युवकों से उसका विवाद हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी रंजिश के चलते उनके पुत्र की हत्या की गई है। बताया गया कि रामबरन रविवार सुबह करीब 11 बजे घर से निकला था और इसके बाद वापस नहीं लौटा। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। सोमवार सुबह ग्रामीणों से सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे तो नदी किनारे उसका शव पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस टीम नाव के माध्यम से घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां सरला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। रामबरन चार भाइयों ब्रजेश, मोहनलाल और वीरभान में सबसे छोटा था। उसकी छह बहनें शारदा, गोमती, ज्ञान देवी, जावित्री, मीना तथा कन्या देवी हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष सोनी शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Voice of UP

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

रामबरन का शव कहाँ मिला?
रामबरन का शव रामगंगा नदी किनारे मिला।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।