पहचान छिपाकर लखीमपुर की युवती से किया दुष्कर्म, लव जिहाद का आरोप

By Newswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर

फोटो 83 थाने का घेराव कर प्रदर्शन करते हिंदू संगठन।- धर्म बदलने के लिए दबाव डालने और गर्भपात का भी आरोप, आरोपी गिरफ्तार- आरोपी पर कई और लड़कियों को फंसाने का लगा आरोप- मोबाइल में मिले दर्जनों अश्लील...

 पहचान छिपाकर लखीमपुर की युवती से किया दुष्कर्म, लव जिहाद का आरोप

फोटो 83 थाने का घेराव कर प्रदर्शन करते हिंदू संगठन। - धर्म बदलने के लिए दबाव डालने और गर्भपात का भी आरोप, आरोपी गिरफ्तार - आरोपी पर कई और लड़कियों को फंसाने का लगा आरोप - मोबाइल में मिले दर्जनों अश्लील फोटो और वीडियो शाहजहांपुर, संवाददाता। शहर में सोशल मीडिया के जरिए पहचान छिपाकर युवती को प्रेमजाल में फंसाने, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, फिर जबरन धर्मांतरण और गर्भपात कराने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता लखीमपुर खीरी की रहने वाली है और शाहजहांपुर में किराए पर रहकर पढ़ाई कर रही थी। उसने चौक कोतवाली में आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच में उसके मोबाइल से कई अन्य लड़कियों की आपत्तिजनक तस्वीरें व वीडियो मिलने की बात सामने आई है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने खुद को शिव वर्मा नाम से फेसबुक और इंस्टाग्राम पर परिचित कराया। पहचान छिपाकर दोस्ती की और धीरे-धीरे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। बाद में पता चला कि युवक का असली नाम मोहम्मद नावेद उर्फ कासिब पठान है, जो मोहल्ला तारीन, बहादुरगंज, थाना सदर बाजार का निवासी है और फिलहाल सिंजई में रहता है। माथे पर तिलक और हाथ में कलावा बांधकर करता था धोखा तहरीर में पीड़िता ने बताया कि नावेद हर बार हिंदू धर्म का दिखावा करता था। माथे पर तिलक लगाता, हाथ में कलावा बांधता और खुद को ब्राह्मण बताता ताकि किसी को शक न हो। धीरे-धीरे उसने कई बार संबंध बनाए और इस दौरान छिपे कैमरे से अश्लील वीडियो भी बना लिए। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। पीड़िता ने बताया कि वह करीब तीन महीने तक नावेद के दबाव में रही। इस दौरान उसने सिंजई में किराए पर एक कमरा लिया और वहीं उसे जबरन रखा गया। आरोप है कि नावेद के साथ उसका भाई कैफ, पिता आलम खां, मां उजमा खां, बहन समन और साथी आकिल (पुत्र फिरोज उर्फ गुड्डू, निवासी वर्कजई) भी षड्यंत्र में शामिल थे। सभी ने उस पर धर्म बदलने का दबाव बनाया और यहां तक कि नावेद और कैफ दोनों के साथ रहने को मजबूर किया। विरोध करने पर की बेरहमी से पिटाई, पेट पर मारी लात युवती के मुताबिक जब उसने विरोध किया तो उसे बेरहमी से पीटा गया। एक दिन नावेद ने पेट में लात मार दी, जिससे उसका तीन महीने का गर्भ गिर गया। परिवार वालों ने भी गर्भपात का दबाव बनाया। पीड़िता ने दावा किया कि जब उसने नावेद का मोबाइल चेक किया तो उसमें कई हिंदू लड़कियों की अश्लील फोटो और वीडियो मौजूद थे। इससे उसने अंदेशा जताया कि यह एक संगठित गिरोह है जो युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर उनका शोषण करता है। जान को खतरा, धमकी देकर चुप रहने का दबाव तहरीर में युवती ने यह भी कहा कि अब उसकी जान को खतरा है। आरोपी और उसका परिवार धमकी दे रहे हैं कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो जान से मार दिया जाएगा। युवती ने पुलिस से गुहार लगाई कि आरोपी के मोबाइल की पूरी जांच कराई जाए और अन्य पीड़ित लड़कियों की पहचान की जाए। उसने कहा कि यह सिर्फ उसका ही नहीं, कई और लड़कियों का मामला हो सकता है। कार्रवाई में देरी पर भड़के हिंदू संगठन थाने में तहरीर देने के बाद जब समय पर कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़िता ने हिंदू संगठनों से मदद मांगी। जानकारी मिलते ही हिंदू जागरण मंच और अन्य संगठनों के पदाधिकारी चौक कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने थाने का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया और कार्रवाई की मांग की। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने आरोपी से मारपीट की कोशिश भी की, लेकिन पुलिस ने हालात संभाल लिए। लव जिहाद का संगठित मामला, कई लड़कियां फंसीं हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक राजेश अवस्थी ने कहा कि यह लव जिहाद का साफ मामला है। आरोपी ने न सिर्फ पहचान छिपाकर युवती को फंसाया बल्कि उसके मोबाइल से मिले वीडियो यह साफ करते हैं कि उसने कई लड़कियों को निशाना बनाया है। उन्होंने पुलिस से मांग की कि पूरे गिरोह की जांच की जाए और इस तरह के मामलों को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं। आरोपी को भेजा गया जेल, मोबाइल की जांच शुरू कोतवाली चौक के थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मोबाइल में बरामद सामग्री की जांच की जा रही है। पुलिस अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है। कई सवालों के घेरे में सोशल मीडिया इस घटना ने एक बार फिर सोशल मीडिया के जरिए हो रहे धोखे और अपराधों को लेकर चिंता बढ़ा दी है। फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर फर्जी पहचान से दोस्ती कर युवतियों को फंसाने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इस केस में भी आरोपी ने सोशल मीडिया के जरिए संपर्क कर प्रेमजाल फैलाया और ब्लैकमेलिंग तक पहुंच गया। पुलिस पर कार्रवाई में ढिलाई के आरोप हिंदू संगठनों ने पुलिस पर कार्रवाई में देरी के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि अगर समय रहते गिरफ्तारी होती और मोबाइल की जांच की जाती तो अन्य पीड़िताओं की पहचान जल्द हो सकती थी। उन्होंने मांग की है कि मामले को गंभीरता से लिया जाए और जल्द से जल्द दोषियों को सजा दिलाई जाए। संगठित गिरोह की आशंका, जांच टीम गठित सूत्रों की मानें तो पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच टीम गठित कर दी है। मोबाइल डेटा के आधार पर नावेद के संपर्क में आई अन्य लड़कियों की तलाश शुरू कर दी गई है। कुछ नाम भी सामने आए हैं, जिनकी गोपनीयता रखते हुए पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि यदि जरूरत पड़ी तो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जाएगी। वर्जन युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर विधिक कार्यवाही की गई है। -अश्वनी कुमार सिंह, थानाध्यक्ष, चौक कोतवाली

Loading videos...

और देखें

Loading videos...

और देखें

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेख
Live Hindustan आपको पुश नोटिफिकेशन भेजना शुरू करना चाहता है। कृपया, Allow करें।