शिवमहापुराण भगवान शिव सदैव लोकोपकारी और हितकारी
Shahjahnpur News - शाहजहांपुर में श्री नीलकंठ धाम शिव मंदिर में सात दिवसीय श्री शिवमहापुराण कथा का आयोजन किया गया। कथाव्यास प्रेमकृष्ण शास्त्री ने शिव की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि शिव का स्मरण करने से भक्तों के...

शाहजहांपुर। डीएम कंपाउंड स्थित श्री नीलकंठ धाम शिव मंदिर में चल रही सात दिवसीय श्री शिवमहापुराण कथा में भगवान शिव की महिमा व शिवमहापुराण का वर्णन किया गया। वृन्दावन धाम से आए कथाव्यास प्रेमकृष्ण शास्त्री ने शिव की महिमा का वर्णन करते हुए सुनाया कि शिव का स्मरण करने मात्र से ही भक्तों के संकट कट जाते हैं। भगवान शिव सदैव लोकोपकारी और हितकारी हैं। त्रिदेवों में इन्हें संहार का देवता भी माना गया है। शिवोपासना को अत्यन्त सरल माना गया है। कथा के दौरान भगवान शिव शंकर की झांकी सजाई गई। शिवस्वरूप में सजी झांकी की कथा आयोजक नीरु पत्नी डा.सुरेश कुमार(एडीएम वित्त) ने पूजा अर्चना की। आए हुए श्रध्दालुओं ने भी भगवान शिव शंकर की पूजा की। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह, डा.आशुतोष, आरएसएस महानगर प्रचारक आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


