मौसम में बदलाव से मिली राहत, मदनापुर में रिमझिम बारिश
Shahjahnpur News - मदनापुर में बारिश के बीच छाता लगाकर जाता युवक।शाहजहांपुर, संवाददाता। जनपद का मौसम रविवार को सुबह से ही हल्का सुहावना बना रहा। दिनभर कहीं धूप तो कहीं ब

शाहजहांपुर। जनपद का मौसम रविवार को सुबह से ही हल्का सुहावना बना रहा। दिनभर कहीं धूप तो कहीं बादल छाए रहे। धूप के साथ तेज हवा के झोकाें ने गर्मी का एहसास नहीं होने दिया। धूप में भी लोग पसीने से तर-बतर नहीं हो रहे थे। शाम में दो बार मदनापुर में मौसम ने करवट ली और बारिश हुई। शाम सात बजे के आसपास मदनापुर क्षेत्र में रिमझिम बारिश शुरू हुई, जिससे मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं हवा में आर्द्रता 65 प्रतिशत रही। मौसम में नमी बढ़ने और बादलों के कारण तेज धूप का असर कम रहा। शाम के समय चलने वाली ठंडी हवाओं ने मौसम को और अधिक अच्छा बना दिया। गन्ना शोध संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने कहा कि आज आसमान साफ रहेगा। तेज हवा चलेगी। बारिश के आसार नहीं हैं।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


