Shahjahnpur News: साहित्य से निखरती है कल्पनाशक्ति: कुलपति
Shahjahnpur News: शाहजहांपुर स्थित स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग ने बीए और एमए के विद्यार्थियों के लिए कहानी लेखन प्रतियोगिता आयोजित की। विद्यार्थियों ने अपनी मौलिक कहानियों के जरिए रचनात्मकता और सामाजिक चेतना दिखाई। लाइबा रिजवान ने पहला, तेजस्व कुमार सोनी ने दूसरा और संध्या केवट ने तीसरा स्थान हासिल किया। छह अन्य विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार दिए गए।

Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग की ओर से गुरुवार को स्टोरी राइटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें बीए और एमए अंग्रेजी साहित्य के विद्यार्थियों ने अपनी मौलिक कहानियों के माध्यम से रचनात्मक प्रतिभा और सामाजिक चेतना का परिचय दिया। कुलपति प्रो. पीबी सिंह ने कहा कि साहित्य विद्यार्थियों की कल्पनाशक्ति, संवेदनशीलता और स्वतंत्र चिंतन को निखारता है। ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को अपने विचार प्रभावी ढंग से व्यक्त करने का अवसर देती हैं। अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रो. शालीन कुमार सिंह ने कहानी लेखन को मानवीय अनुभवों और सामाजिक यथार्थ को प्रस्तुत करने का सशक्त माध्यम बताया।कार्यक्रम के आयोजक डॉ. अरुण कुमार यादव ने विद्यार्थियों को रचनात्मक लेखन और साहित्यिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता में लाइबा रिजवान ने प्रथम, तेजस्व कुमार सोनी ने द्वितीय और संध्या केवट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शेफाली शर्मा, समीक्षा वर्मा और आकांक्षा सिंह को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। निर्णायक मंडल में नीलू कुमार, डॉ. बरखा सक्सेना और रचना शुक्ला शामिल रहे।

