Shahjahnpur News: 15 अक्तूबर से डिजिटल भुगतान बंद करने की चेतावनी

हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share

Shahjahnpur News: यूपीआई भुगतान पर 15 अक्टूबर से शुल्क लागू होने की चर्चा के बीच शाहजहांपुर के व्यापारियों ने विरोध जताया है। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की बैठक में कारोबारियों ने कहा कि शुल्क से छोटे व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। उन्होंने सरकार से प्रस्ताव पर पुनर्विचार करने की मांग की और फैसला वापस न लेने पर 15 अक्टूबर से डिजिटल भुगतान स्वीकार न करने की चेतावनी दी।

Shahjahnpur News: 15 अक्तूबर से डिजिटल भुगतान बंद करने की चेतावनी

Shahjahnpur News: शाहजहांपुर, संवाददाता। यूपीआई भुगतान पर 15 अक्टूबर से शुल्क लागू किए जाने की चर्चा के बीच व्यापारियों ने इसका विरोध शुरू कर दिया है। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की बैठक में कारोबारियों ने इसे छोटे व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने वाला कदम बताया। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने फैसला वापस नहीं लिया तो 15 अक्टूबर से सभी व्यापारी डिजिटल भुगतान बंद कर देंगे। बहादुरगंज पचराहा स्थित युवा जिलाध्यक्ष अनवार खान के प्रतिष्ठान पर हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि छोटे कारोबारी पहले से ही कई तरह के कर और बैंकिंग शुल्क का बोझ उठा रहे हैं।

आरटीजीएस, चेक, एटीएम लेनदेन और जीएसटी सहित विभिन्न माध्यमों से होने वाले खर्च के बीच यूपीआई पर शुल्क लगाने से व्यापारियों की परेशानी बढ़ेगी। उन्होंने इस कदम को व्यापारी विरोधी बताया।व्यापारी मोहित वर्मा ने कहा कि यदि सरकार मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) की सीमा दो हजार रुपये से बढ़ाकर दस हजार रुपये कर देती तो कारोबारियों को कुछ राहत मिल सकती थी। इससे छोटे व्यापारियों पर पड़ने वाला अतिरिक्त आर्थिक दबाव कम होता। व्यापारी जीशान खान ने कहा कि पहले डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया गया और अब इस पर शुल्क लगाने की तैयारी की जा रही है। इससे व्यापारियों के खर्च बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार को व्यापारियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए अपने फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए। बैठक के अंत में मौजूद व्यापारियों ने संकल्प लिया कि यदि सरकार ने प्रस्तावित शुल्क संबंधी फैसला वापस नहीं लिया तो 15 अक्टूबर से डिजिटल भुगतान स्वीकार नहीं करेंगे। बैठक में मोहम्मद आलम, मोहित वर्मा, जीशान खान, मुदित, रेहान खान, विक्की, नोमान खान, तनवीर, इमरान और दीपक कश्यप सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsशाहजहांपुरShahjahnpur News: 15 अक्तूबर से डिजिटल भुगतान बंद करने की चेतावनी