Shahjahnpur News: काली माता मंदिर की जमीन बेचने का आरोप, 48 घंटे का अल्टीमेटम
Shahjahnpur News: शाहजहांपुर के खिरनीबाग स्थित करीब 100 वर्ष पुराने काली माता मंदिर की भूमि बेचने और रजक समाज की धर्मशाला पर कब्जे के आरोपों को लेकर विवाद बढ़ गया है। हिंदू नेता राजेश अवस्थी ने सदर बाजार थाने में शिकायत देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। शिकायत में जाली दस्तावेजों से भूमि बेचने, कब्जे, धमकी और गाली-गलौज के आरोप हैं। 48 घंटे में कार्रवाई न होने पर थाने के घेराव की चेतावनी दी गई।
Shahjahnpur News: शाहजहांपुर, संवाददाता। खिरनीबाग स्थित करीब 100 वर्ष पुराने काली माता मंदिर की भूमि बेचने और रजक समाज की धर्मशाला पर कब्जे के आरोपों को लेकर विवाद गहरा गया है। शुक्रवार को हिंदू नेता राजेश अवस्थी कार्यकर्ताओं के साथ सदर बाजार थाने पहुंचे और मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने 48 घंटे में कार्रवाई न होने पर थाने के घेराव की चेतावनी दी। एडवोकेट गौरव त्रिपाठी की तहरीर के अनुसार, मंदिर का निर्माण 1923 में शुरू हुआ था। आरोप है कि कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर मंदिर की भूमि को आवासीय दर्शाकर पांच अक्टूबर 2026 को 36.27 लाख रुपये में बेच दिया गया।
तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया कि 13 अक्टूबर को खरीदार पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और भूमि पर स्थित धर्मशाला पर कब्जा कर लिया। विरोध करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि पहले भी अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। राजेश अवस्थी ने मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।


